राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। माँ-बेटी द्वारा फंदा लगाकर सुसाइड करने और रस्सी टूटने से बेटे के बच जाने की खबर सामने आयी है। घटना हनुमानगढ़ से जुड़ी है। जहां पर पल्लू कस्बे में माँ-बेटी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वहीं फंदा टूट जाने से बेटा बच गया। फंदे की रस्सी टूटने से बेटा नीचे गिरकर घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर होने पर पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल पहुंचाया।

 

बच्चे के सिर में चोट आई है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार संदीप पूनिया पशुओं को व्यापार करता है। वह परिवार के साथ पल्लू कस्बे में रहता है। वह पशु व्यापार के सिलसिले में रावतसर गया हुआ था। इस दौरान घर में उसकी पत्नी सुमन, बेटी रितिका और बेटा गीतेश थे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!