राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के रेलवे स्टेशन पर इन दिनों बंदरों का आतंक बढ़ गया है। बंदर यात्रियों पर हमला कर रहे हैं, जिससे कई लोग घायल हो चुके हैं। यात्रियों के साथ-साथ रेलवे कर्मचारी भी इससे परेशान हैं। घटना को लेकर स्टेशन अधीक्षक को शिकायत दी गई है। बताया जा रहा है कि बंदर प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालयों में घुसकर यात्रियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

 

इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम और वन विभाग को भी पत्र लिखा गया है। यात्रियों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। बंदरों के आंतक के चलते यात्री स्टेशन पर रूकने में भी परहेज कर रहे है। यात्रियों का कहना है कि बंदर लगातार परेशान कर रहे है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!