Bikaner News
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सहित देश के अनेक जिलों में आज मॉक ड्रिल का एलान किया गया है। जिसके चलते मॉक ड्रिल शुरू हो गयी है। बीकानेर में भी जैसे ही गोलियां चली तो हर कोई सन्न रह गया कि अचानक आखिर क्या हो गया है। बीकानेर के नाल थाने में बुधवार को अचानक हडक़ंप मच गया जब इसमें आतंकी हमला हो गया। अचानक गोलियों की आवाज से पुलिसकर्मी व सिविलियम सहम गये। देखते देखते पुलिसकर्मी व सिविलियन जमीन पर गिरने लगा। इसको देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गये। घटना के बाद मौके पर आला अधिकारी पहुंच गये और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। जब सभी को जानकारी मिली कि ये मॉक ड्रिल के तहत हुआ तो तब जाकर सांस में सांस आई। देश के प्रधानमंत्री के निर्देश पर देश में कई जिलों मे इस तरह की मॉक ड्रिल की गई जा रही है जिससे किसी भी स्थिति में संभल सके। इसको लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है।



