राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर में होली अब पुरे परवान पर चढ़ गयी हे। हर रोज शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी के चलते होली के रसिये भी अपने आंनद में है। सिर पर साफा रंग बिरंगे कुर्ते और अलबेले रूप में शहर संस्कृति हर गली मोहल्ले में झलक रही है। आज शहर में होली के अनेक कार्यक्रम आयोजित होने है। देर रात को बिस्सो के चौक में शहजादी नौटंकी की रम्मत होगी। जिसमें देवी माँ आशापुरा आएंगी। हजारों भक्तों को देवी माँ दर्शन देगी। वहीं शााम को धरणीधर मैदान में विश्व भर की बड़ी-बड़ी सख्सियत मौजूद होगी।
जिसके चलते शहर में आज वीआईपी का जमावड़ा लगना तय हे। फागणियां फुटबॉल में विदेशों से मेहमान हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आना शुरू हो गए है। फागणियां फुटबॉल में ट्रंप,जेलेंस्की,पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ क्रिकेटर,बॉलीवुड़ की हस्तियां मौजूद रहेंगी। वहीं बीती रात को जस्सुसर गेट के अंदर विधायक जेठानंद व्यास ने भी जमकर चंग पर थाप बजाई और थिरकते हुए नजर आए। व्यास ने आमजन के साथ जमकर चंग बजाया और प्रेम के साथ होली मनाने का निवेदन किया।
Leave a Comment