राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खान एवं पुलिस विभाग ने बुधवार को संयुक्त कार्यवाही करते हुए खनिज मुर्रम के दो एवं खनिज सिलिका सैंड के छह सहित कुल आठ वाहन जब्त किए। इनमें से 4 वाहन ओवरलोड खनिज भरे हुए तथा 4 वाहन बिना रवन्ना के पाए गए, जिन्हें जब्त किया गया। अधीक्षण खनि अभियंता एन.के.बैरवा के नेतृत्व में खनि अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित के चैकिंग दल द्वारा गश्त के दौरान पकड़े गए सभी आठ वाहनों पर नियमानुसार कुल 10 लाख 11 हजार 693 रुपये की पेनल्टी लगाई गई, जो वसूल की जा चुकी है।

 

इस कार्यवाही में खनिकार्यदेशक अनिरुद्ध सिंह भाटी एवं खनि कार्यदेशक रमेश गहलोत के साथ पुलिस थाना नाल एवं पुलिस थाना बीछवाल का स्टाफ मौजूद रहा। जिलें में रॉयल्टी ठेके समाप्त होने के बाद से क्षेत्र में खनिज विभाग द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से सघन जाँच की जा रही है जिससे राजस्व अपवंचना को रोका जा सके। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने खनि अभियंता को जिले में अवैध खनन के विरुद्ध सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!