राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता ने राजस्थान इकाई के संयोजक अरविंद मिढा को महासभा की राजस्थान इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके साथ ही मिढा को प्रदेश में महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का अधिकारी दिया गया है। समारोह में पहुंचे अतिथियों का बीकानेर के जिला अध्यक्ष गोविंद ग्रोवर द्वारा स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता ने कहा कि समाज और देश हित राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के लिए सर्वोपरि है। महासभा पंजाबी समाज को संगठित करने और सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक तौर पर मजबूत प्रदान करने के लिए कार्यरत है। देश के विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की प्रदेश और जिला इकाइंया बड़ी मजबूती के साथ समाज को संगठित करने का काम कर रही है।
इस अवसर पर अरविंद मिढा ने कहा कि राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राजस्थान इकाई ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह पूरे निष्ठा और ईमानदारी के साथ इस जिम्मेवारी को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 3 महीने में प्रदेश कार्यकारिणी और जिला इकाईयों के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके साथ ही महासभा की राजस्थान इकाई द्वारा समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्प शुरू किये जाएंगे और राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उनका पूरी निष्ठा से पालन किया जाएगा।
राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बने मिढ्ढा
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment