फेसबुक फ्रेंड से मिलने पहुंची विवाहिता गिरी बाइक से,घायल

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सैकड़ों किलोमीटर दूर से विवाहिता अपने पति,बेटी को छोड़कर फेसबुक फ्रेंड से मिलने पहुंची। इसी दौरान बाइक से गिरने से विवाहिता घायल हो गयी। घटना चुरू के कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर
पति और दो साल की बेटी को छोड़कर फेसबुक फ्रेंड ने मिलने चूरू पहुंची विवाहिता बाइक से गिरकर घायल हो गई। फ्रेंड और उसके परिजनों ने विवाहिता को डीबी अस्पताल में भर्ती कराया। युवती उत्तरप्रदेश के कानपुर कर रहने वाली है।
जानकारी के अनुसार यूपी के कानपुर की रहने वाली 21 वर्षीय विवाहिता की 5 महीने पहले चूरू के तारानगर निवासी प्रवीण से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। जो इतनी बढ़ गई की विवाहिता अपना घर बार छोड़कर प्रवीण से मिलने के लिए कानपुर से ट्रेन में बैठकर चूरू के लिए रवाना हो गई। विवाहिता के दिल्ली पहुंचने पर जब प्रवीण को इस बात का पता चला तो उसने विवाहिता को 400 रुपए फोन पे कर वापस घर लौट जाने को कहा। इसके बावजूद भी विवाहिता जिद कर तारानगर पहुंच गई। विवाहिता के कॉल करने पर प्रवीण बाइक पर बैठाकर अपने गांव ले जा रहा था। इस दौरान विवाहिता बाइक से गिरकर घायल हो गई। उसके सिर में गंभीर चोट लगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!