You are currently viewing विवाहिता को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म,डेढ़ लाख की नकदी और गहने हड़पे-Bikaner  News 

विवाहिता को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म,डेढ़ लाख की नकदी और गहने हड़पे-Bikaner  News 

Bikaner  News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला से दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस को रिपोर्ट देते हुए पीडि़ता ने बताया कि उसका पति बाहर रहता हे और वह अपने दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है।

 

विवाहिता आरोप लगाए है कि दो आरोपी युवकों ने किसी एप के जरिए उसका अश्लील वीडियो एडिट कर लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। आरोपी युवकों ने दो बार रोही श्रीडूंगरगढ़ के किसी खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया व दुष्कर्म का भी वीडियो बना लिया।

 

युवकों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीडि़ता से डेढ़ लाख रूपए नगदी व गहने भी हड़प लिए। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी अब हर किसी को उसका वीडियो दिखा रहें है और उससे दो लाख रूपयों की और मांग कर रहें हैं। आरोपियों ने उसे उठा ले जाने व जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।