Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। धारदार हथियार से गला रेतकर विवाहिता की हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। मृतका बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ की रहने वाली थी। घटना चुरू के सरदारशहर की है। जहां पर वार्ड 45 में रहने वाली पूनम पारीक की अलसुबह हत्या कर दी गयी। सवेरे जब मृतका का ससुर उठा तो महिला कमरे में खून से लथपथ मिली।
घटना के समय पूनम के पति कपिल पारीक हैदराबाद में थे, जहां वो बिल्डिंग मटेरियल का काम करते हैं। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह को हत्या की वजह माना जा रहा है। बता दे कि मृतका पूनम बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के डेलवा गांव की रहने वाली है।