राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चूल्हे पर खाना बना रही विवाहिता के आग लग जाने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गडिय़ाला में 16 फरवरी की है। इस सम्बंध में मृतका के पति हरचंदराम ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बतायाकि उसकी पत्नी मीरा देवी घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान खाना बनाते समय आग से जल गयी। जिसके चलते घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
