You are currently viewing सिलेंडर से लगी आग में झुलसी विवाहिता की मौत-Bikaner News 

सिलेंडर से लगी आग में झुलसी विवाहिता की मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गैस सिलेंडर में आग लगने से झुलसी विवाहिता की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जैसलसर गांव में विवाहिता के ससुराल की बतायी गयी है। इस सम्बंध में मृतका के दादा परतू खां ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी पोती बेबी पुत्री जग्गू खां अपने ससुराल जैसलसर में रसोई का काम कर रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई और उसकी पोती बुरी तरीके से झुलस गयी। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसकी पोती को जयपुर रैफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।