Bikaner News
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विवाहिता के साथ मारपीट करने और घर से निकाल देने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में महिला थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। सुभाषपुरा निवासी विवाहिता ने सर्वोदय बस्ती निवासी अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट करने, घर से निकालने और स्त्रीधन हड़पने का मामला महिला थाने में दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी 8 फरवरी, 2023 में सर्वोदय बस्ती निवासी के साथ हुई थी।शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया। मगर, जैसे ही अपने ससुराल पहुंची तो उसके पति , ससुर , सास ने उसे कम दहेज लाने पर ताने मारने शुरू कर दिए। उन्होंने दहेज में दो लाख रुपए, कार और एसी मांगा। वह गर्भवती हुई तो भी उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते। पीहर पक्ष ने बड़ी मुश्किल से उन्हें मनाया और एक लाख रुपए नकद दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कार,एसी और दो लाख की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट कर निकाला घर से-Bikaner News
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment