राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बहु द्वारा ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी गयी है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में विवाहिता ने ससुर पर मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। विवाहिता ने बताया कि 2 अप्रैल की रात वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान उसके ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

 

महिला के विरोध करने पर ससुर ने उसे बांध दिया। आरोप है कि ससुर ने बाद में अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट भी की। विवाहिता ने बताया कि उसके सास-ससुर उसके विवाह से नाराज थे, जिसके चलते वे उसे परेशान करते थे। घटना के बाद पीडि़ता ने उसी रात नोखा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!