विवाहिता ने ससुर पर लगाए छेड़छाड़ करते हुए लज्जा भंग करने के आरोप

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विवाहिता के साथ ससुर द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना नोखा थाा क्षेत्र की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित पक्ष उसका ससुराल है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित ने शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशन किया। जब प्रार्थिया आरोपित की मांग केा पुरा नहीं कर पाई तो आरोपित ने उसका स्त्रीधन हड़प लिया। प्रार्थिया ने आरोप लगाया कि उसके ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए लज्जा भंग की। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!