राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महाजन फायरिंग रेंज में युदाभ्यास के दौरान जवान की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन फिल्ड फायरिंग रेंंज के नार्थ कैंप 15 दिसम्बर की है। जहां पर युद्धाभ्यास चल रहा था। इस दौरान उतरप्रदेश के रहने वाला जवान चन्द्रप्रकाश ट्रक व तोपोंा के बीच आ गया। जिसके चलते उसे गंभीर चोटें आयी। घायल अवस्था में जवान को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस सम्बंध में सुभाषचन्द्र ने मर्ग दर्ज करवायी है।
