राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कीटनायक के सेवन से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के सतासर में 10 अप्रैल की शाम को करीब 4 बजे के आसपास की है । इस सम्बंध में मृतक के भाई हजारीराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके भाई पुनाराम ने गलती से कीटनाशक दवा को पी लिया। जिसके चलते उसके भाई की तबीयत खराब हो गयी और फिर मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!