HTML tutorial



]

व्यक्ति ने किया सुसाइड,पत्नी व प्रेमी पर परेशान करने का आरोप















राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पत्नी और प्रेमी के डर से व्यक्ति के सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के सिद्धमुख थाना क्षेत्र की है। जहां पर पत्नी व प्रेमी की पताडऩा से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। इस सम्बंध में मृतक के छोटे भाई सोनू ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके बड़े भाई राजवीर की शादी हरियाणा के ईसरवाला निवासी प्रियंका के साथ हुई थी। उसके भाई की पत्नी प्रियंका और गांव के ही युवक ईश्वर के साथ अवैध संबंध थे। काफी बार समझाने के बाद भी दोनों अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। प्रियंका राजवीर पर तलाक देने के लिए दबाव बनाने लगी।

 

प्रियंका पहले भी ईश्वर के साथ भाग गयी थी। जिसका सिद्धमुख थाने में मामला भी दर्ज है। उसका भाई राजवीर व प्रियंका 28 अक्टूबर को ससुराल से वापस आते समय सादुलपुर बस स्टैंड पहुंचे। जहां प्रियंका को प्रेमी ईश्वर मिल गया। ईश्वर प्रियंका को अपने साथ ले जाने लगा। जिस पर राजवीर उनको मना कर दिया। जिस पर राजवीर के साथ मारपीट की गयी। जिसकी जानकारी राजवीर ने गांव आकर परिजनों को दी। उस समय राजवीर काफी डरा सहमा हुआ था। राजवीर कहने लगा कि प्रियंका को अगर वह नहीं छोड़ेगा तो ईश्वर उसे जान से मार देगा।
रिपोर्ट में बताया कि देर रात तक राजवीर वापस घर नहीं आया। जिसको गांव में तलाश किया गया। जिसका कुछ पता नहीं चला। फिर खेत में जाकर देखा तो खेजड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!