राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भगवान की ज्योत लेकर जा रहे व्यक्ति की बस की टक्कर से मोत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के बुद्धरों की ढ़ाणी पर सुबह हुए हादसे की। जहां पर एक के बाद एक कर वाहन भिड़ गए थे। इस दौरान सड़क किनारे जगदीश नाम का व्यक्ति ज्योत लेकर सुरसुरा गांव से भामटसर की और जा रहे थे।

 

इस दौरान बस का टायर फट गया ओर गाड़ी अनियंत्रित होते हुए व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे ज्योत लेकर जा रहा जगदीश गंभीर घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतक के बेटे ने रिपोर्ट दी है। नोखा थानाधिकराी अरविंद भारद्धाज ने जानकारी देते हुए बताया कि बस के अनियंत्रित होने से व्यक्ति को टक्कर लग गयी थी। जिससे उसकी मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!