राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में गांजे के साथ दो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में नोखा पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लाखों के गांजे के साथ महिला,पुरूष को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने रामपुरा बस्ती के रहने वाले लक्ष्मण ङ्क्षसह और ज्योति कंवर को 26 किलो 762 ग्राम अवैध गंाजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित पुरी से लालगढ़ जाने वाली ट्रेन से नोखा में उतर गए थे। जहां पर डिलीवरी देने की फिराक में थे लेकिन इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए गांजे की बाजार में कीमत लाखों में आंकी जा रही है।