राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आयी है। बीते करीब एक पखवाड़े जिसका इंतजार किया जा रहा था। वो इंतजार अब खत्म हो गया है। देवेन्द्र फण्डवीस को विधायकों ने नेता चुन लिया है। ऐसे में अब केवल औपचारिक एलान बाकी है। अभी भाजपा विधायक दल की बैठक चल रही है। इसमें फडणवीस के नाम के ऐलान किया जाएगा।
थोड़ी देर में भाजपा के ऑब्जर्वर्स विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री फडणवीस और दोनों डिप्टी सीएम राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।शपथ ग्रहण कल यानी 5 नवंबर को आजाद मैदान में होगा। इसमें मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम शपथ लेंगे। इनके साथ कितने मंत्री शपथ लेंगे या नहीं लेंगे, यह स्पष्ट नहीं है।

Leave a Comment