राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। डिजीटल होते जमााने में साइबर ठगी के मामले में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। साइबर ठग आए दिन नए-नए तरीकों से आमजन को अपना शिकार बनाते हुए खून पसीने की कमाई पर डाका डाल रहे है। ऐसा ही मामला साईबर थाने में दर्ज हुआ है। नोखा क्षेत्र के रहने वाले रामनारायण ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लाखों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

 

घटना 9 अप्रैल से 10 अप्रेल के बीच की बताई गयी है। परिवादी की रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने उसे शेयर बाजार में पैसे निवेश करने और फिर अधिक लाभ की बातों में उलझाया। अधिक पैसे के लालच में वह आ गया और उसने पैसे लगा दिए। प्रार्थी ने बताया कि इसी के चलते उसके साथ 19 लाख 81 हजार की रािश हड़प ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!