राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन बाइक को जब्त किया है। पुलिस टीम ने आईजी के निर्देशन में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत जसवीर कुमार थानाधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गुसाईंसर के रहने वाले 23 वर्षीय गिरधारीराम को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 6 बाइक जब्त की गयी है। आरोपित युवक से पुछताछ जारी है और अंदेशा जताया जा रहा है कि और भी कई वारदातों के राज से पर्दा उठ सकता है। बरामद की गई बाइक में पांच बाइक हिरो और एक बाइक बजाज की है। जिनके नम्बर तो सामने नहीं आए है लेकिन चैसिस नम्बर और इंजन नम्बर सामने आए है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!