राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को आए तेज आंधी के चलते संभाग के सबसे बड़े पीबीएम हॉस्पिटल में बिजली गुल होने की सूचना मिली है। जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खासकर बच्चा हॉस्पिटल में बिजली बाधित होने से मरीजों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है। गर्मी और जरूरी मशीनों के प्रभावित होने से मरीज और उनके परिजन परेशान होते दिखे।

 

बताया जा रहा है कि अचानक बिजली जाने से वार्डों में अंधेरा छा गया, जिससे इलाज व्यवस्था भी प्रभावित हुई। फिलहाल बिजली गुल होने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है तेज आंधी की वजह से कोई सर्किट हुआ जिसकी वजह से बिजली गुल हुई। हालांकि कुछ ही मिनटों में बिजली सुचारू हो गयी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!