14 महीने में राशि दोगुनी करने का झांसा देकर महिला से हड़पे लाखों रूपए-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 14 महीने में पैसे दुगने का झांसा देकर महिला से लाखों रूपए हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कायम नगर की रहने वाले शबीना बानो पत्नी मुबारक अली ने सिकंदर बक्श,रणवीर बिजाणिया,सुभाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

घटना कायम नगर रोड़ नं. 6 पर 17 अक्टूबर 2022 से 5 जून 2023 के बीच की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसे कहा कि हम मिलकर एक रियल स्टेट कंपनी चलाते है। उक्त कंपनी में लोगों के धन राशि उनके निवेश की आधार पर कृषि भूमि क्रय करती है और उक्त कृषि भूमि के उपयोग व विक्रय निवेश करने वालों को निवेश की गई राशि 14 माह में दुगनी करके लौटा देती है।

 

प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उक्त कंपनी को केन्द्र सरकार से जुड़ा प्रोजेक्ट बताया और अच्छा मुनाफा होने का झांसा देकर उसके पास से लाखों रूपए हड़प लिए। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!