जमीन के नाम पर लाखों रूपए ऐंठे,नहीं करवाई रजिस्ट्री,मारने की दी धमकी-Bikaner News 

Bikaner News  राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लाखों रूपए ऐंठने के बाद भी भूमि की रजिस्ट्री नहीं करवाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पीडि़त ने कोर्ट के माध्यम से मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ललित घारू पुत्र राजेन्द्र प्रसाद घारू, निवासी शिव मंदिर के पीछे शिवबाडी, की रिपोर्ट पर राहुल एव प्रेम कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

प्रार्थी ने बताया कि कुछ माह पूर्व राहुल व उसका चाचा प्रेम कुमार मुझ प्रार्थी के पास आये और नगद रूपयों की तंगी के चलते अपने स्वंय की एक सम्पति ग्राम नापासर, को विक्रय करना बताया तो मैने दोनो की बात को सुनकर
मजबूरी को देखते हुये उक्त सम्पति को खरीद करने के लिये तैयार हो गया। मेरे को अपनी उक्त सम्पति की बाजार कीमत लगभग राशि 5,80,000/- रूपये बताई जिस पर मुझ प्रार्थी ने उक्त राशि पर सम्पति खरीद करने बाबत् सहमति दे दी। राहुल द्वारा 03.09.2024 को प्रार्थी से उक्त सौदे की कुल राशि 5,80,000/- रूपये में से राशि 3,80,000/- रूपये रूबरू गवाहान समीर अहमद एवं ईशान खान के समक्ष नगद प्राप्त कर लिये एवं शेष राशि 6 माह के भीतर-भीतर शेष प्राप्त कर उक्त सम्पति का वैयनामा मुझ प्रार्थी के हक में कराने का इकरारनामा 03.09.2024 को सेन्ट्रल नोटेरी बीकानेर के यहां पंजीबद्ध करवाया।

जिसके बाद 6 माह के बाद मुझ प्रार्थी ने शेष बकाया राशि 2 लाख रूपये लेकर राहुल से उसकी सम्पति का वैयनामा मुझ प्रार्थी के हक में करवाने को कहा तो राहुल व उसके चाचा प्रेम कुमार ने कुछ दिवस पश्चात् वैयनामा करवाने का आश्वासन दिया। इस प्रकार राहुल व उसके चाचा प्रेम कुमार ने वैयनामा करवाने के लिये रोज टाल- मटौल करते रहे।

मुझ प्रार्थी द्वारा अधिक दबाव देकर राहुल व उसके चाचा प्रेम कुमार को वैयनामा करवाने के लिये कहा गया तो राहुल व उसके चाचा प्रेम कुमार द्वारा मुझ प्रार्थी को बताया कि राहुल ने उक्त सम्पति का इकरारनामा करने से पहले ही सम्पति को अडाणी फाइनेन्स लिमिटेड में बधक (मोरगेज) रखा हुआ है तब मुझ प्रार्थी द्वारा राहुल व उसके चाचा प्रेम कुमार को कहा कि तुमने मेरे साथ इकरानामा क्यों किया तब राहुल व उसके चाचा प्रेम कुमार ने मुझ प्रार्थी को कहा कि हमनें बहुत से लोगों के साथ ऐसा कर रखा है जो तुमसे हो सकता है वह तुम कर लो। पुलिस और कोर्ट कचहरी में अपनी जैब में लेकर घूमता हूँ। जिसके बाद दोनो ने मुझ प्रार्थी को धमकी दी की अब तुम अपने रूपये लेने मेरे घर आये और मेरे पिता व दादा को इस बारे में बताया तो तुम्हें जान से मरवा देगें। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!