राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला के साथ मारपीट करने और दो लाख रूपए व कीमती गहने खुर्दबुर्द करने का मामल सामने आया है। इस सम्बंध में कोतवाली पुलिस थाने में डारो का मोहल्ले में रहने वाली महिला गुड्डी ने अब्दुल सतार, सुरेया के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 16 मार्च को डारो का मोहल्ला की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। प्रार्थिया ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके दो लाख रूपए व कीमती गहनों को खुर्दबुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




