कोटगेट: गाय के साथ कुकर्म,जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर गाय के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गौरक्षक ने मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 18 मई की रात को मोहल्ला भगवानपुरा बस्ती केजी कॉम्पलेक्स के पास वाली गली की है।

 

इस सम्बंध में परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि गौवंश के भागने तोडऩे पर पडोस में रहने वाले लोगों ने आकर देखा तो एक व्यक्ति गौवंश के साथ अनैतिक कार्य व कुकर्म कर रहा था। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

 

कोटगेट थाना पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश है और वे आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!