राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कोटगेट क्षेत्र में बस का इंतजार कर रहे एक ही परिवार के कई लोगों को टक्कर मारने फरार हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के किसान छात्रावास के पास रानी बाजार में 2 अप्रेल की अलसुबह की है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में धोबी तलाई निवासी इजहार आलम ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है ।

 

प्रार्थी ने बताया कि वह अपनी पत्नी रहीन, बेटे अबिर, अहद खान, रिश्तेदार नहिाद के साथ खड़ा था और नागौर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान तेज गति से आ रही कार ने उनको टक्कर मार दी। जिससे वह सभी गिर गए। प्रार्थी ने बताया कि इलाज के दौरान अबिर खान की मौत हो गयी। वहीं मेरे, पत्नी रहीन व रिश्तेदार नाहिदा के चोटें लगी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!