


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। केईएम रोड़ पर चल रही एक महिला के साथ दूसरी महिला द्वारा किसी व्यक्ति का नाम लेते हुए मारपीट करने और गले से सोने की चैन छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में रानी बाजार क्षेत्र में रहने वाली तेज कंवर ने हेमलता व एक व्यक्ति विजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हे ।


घटना केईएम रोड़ पर 2 अप्रैल की शाम को पौने छह बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि वह केईएम रोड़ पर जा रही थी। इस दौरान आरोपित महिला ने व्यक्ति का नाम लेते हुए उसके साथ रोड़ पर मारपीट की। जिसके बाद महिला ने उसके साथ मारपीट करतेे हुए सोन की चैन छीन ली और गाली गलौच की। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।