जाने आज आपका राशिफल
मेष राशि- आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो सकता है। आपको बस थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। आज आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। असहज शाम किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाएंगे। आप किसी काम के लिए महत्वपूर्ण कार्य योजना बनाएंगे। आज आपको अपनों के सामने अपनी बातें खुलकर रखनी चाहिए जिससे किसी भी तरह की गलतफहमी न हो , आपके रिश्ते बेहतर होंगे।


वृष राशि- आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आज बहुत जरूरी काम बड़े बेटे की मदद से पूरा हो जाएगा। माता-पिता के साथ किसी दर्शनीय स्थल पर जाने प्रोग्राम बनाएंगे। किसी करीबी रिश्तेदार के यहां से आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज कोर्ट-कचहरी के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ेगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पिछले कई दिनों से चल रही आर्थिक समस्याएं खत्म होंगी
मिथुन राशि – आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपका बहुत महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ते-बिगड़ते बन जाएगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आज कार्य करने से पहले अपने से बड़े अनुभवी लोगों की राय जरूर लेनी चाहिए , इससे आने वाले समय में आपको अधिक लाभ होगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है, लेकिन आपको जिंदगी का फैसला बहुत ही सोच-समझकर लेना चाहिए।
कर्क राशि – आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम में भागदौड़ थोड़ी अधिक हो सकती है। बच्चों के स्कूल-कॉलेज से जुड़े कुछ कागज बनवाने पड़ सकते हैं। आज आपको अपने बिजनेस विस्तार के लिए किसी से आर्थिक मदद लेनी पद सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी बहुत अनबन होने की संभावना है। आज आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रहेंगे। आपको पास पड़ोस की गतिविधियों पर नजऱ रखने की जरूरत है। आज कई लोगों को आपकी बात समझने में परेशानी हो सकती है।
सिंह राशि – आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रोजमर्रा के पेंडिंग पड़े कार्य से निपटा लेने के बाद आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में बहुत बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। इस राशि के कारोबारियों की मुलाकात किसी बहुत बड़े अनुभवी व्यक्ति हो सकती है। धन के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे जाएंगे। बीजी शेड्यूल होने के बावजूद भी आप बच्चों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है आपको किसी कंपनी से जॉब का ऑफर आने वाला है। आज आपके कामों मे मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। ऑफिस में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के कपड़ा व्यापारियों को विशेष रूप से सफलता मिलेगी अच्छी आमदनी होने के योग बन रहे हैं।
तुला राशि- आज का दिन आपके लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। घर पर अचानक से मित्र आ सकता है। आप उसके साथ घर पर लंच का आनंद ले सकते हैं। आप किसी टूर पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। आज ऑफिस में काम को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश करेंगे। आज कारोबार में व्यस्तता और दौड़भाग से कुछ राहत मिलेगी और नई गतिविधियों की तरफ आप ध्यान दे पाएंगे।
वृश्चिक राशि- आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा काफी हद तक बढ़ जाएगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। असंभव से लगने वाले कार्यों में भी आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को यात्रा करनी पड़ सकती है। आज ऑफिस से संबंधित कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी ,किसी काम को नए तरीके से करने की सोचेंगे। आज पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण रहेगा।
धनु राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों द्वारा शुभ समाचार मिलने से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। साथ ही पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा का भी समाधान मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आपके आत्मविश्वास के सामने चुनौती टिक नहीं पायेगी। आपको किसी सेमिनार में बतौर अतिथि बुलाया जा सकता है। जहां लोग आपके व्यवहार से काफी प्रभावित होंगे। शाम को आप जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। आज कुछ नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे।
मकर राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिला सकता है। आपको अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। आपके घर पर अचानक से कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। आपको उनसे बातें करके अच्छा लगेगा और साथ में घूमने जाएंगे।
कुंभ राशि – आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिल उठेंगे। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आने से कुछ खास मुद्दों पर सकारात्मक विचार विमर्श होगा। आज अपनी योजनाओं तथा गतिविधियों को सीक्रेट रखें। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढऩे की वजह से थकान हो सकती है। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे और आपसे जुडऩे के लिए आगे आएंगे। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होने के आसार है।
मीन राशि- आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। ऑफिस में माहौल थोड़ा गंभीर रह सकता है। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी राय देनी चाहिए। आज आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस होगा। आज कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। आज आपको अपना टारगेट हासिल करने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत पड़ेगी ,सावधानी से काम करें। मन में किसी काम को लेकर व्यर्थ की चिंता हो सकती है। आपके प्रतिद्वंद्वी आपको परेशान नहीं करेंगे और आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।


