घर की इस दिशा में रखे मोर पंख,होंगे लाभ ही लाभ लेकिन इनका भी रखें ध्यान

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। हिंदू धर्म में मोर पंख को घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है लेकिन अधिकांश लोगों को इसको ठीक से रखने की जानकारी नहीं होती है। जिसके चलते मोर पंख तो रख लेते है लेकिन उसका प्रभाव नहीं हो पाता है। मोर पंख रखना बेहद शुभ और लाभकारी माना गया है। मोरपंख को खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के घर में मोर पंख है तो वहां पर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव नहीं होता।

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर में मोर पंख रखा है तो उसको घर की दक्षिण पूर्व दिशा में रख दीजिए। ये दिशा मोरपंख को रखने के लिए बेहद शुभ मानी जाती है। सूर्य देव और इंद्र देव को घर की पूर्व दिशा का स्वामी माना जाता है। इसी वजह से घर की पूर्व दिशा में मोर पंख रखना लाभकारी होता है। इसके अलावा घर के उत्तर पश्चिम दिशा में भी मोर पंख रखने से अपार धन प्राप्ति के योग बनने लगते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर में मोर पंख है तो इससे घर में मौजूद वास्तु दोष दूर किए जा सकते हैं। वास्तु विशेषज्ञ पं. मुकेश शर्मा घर की उत्तर पूर्व दीवार पर 8 मोर पंख एक साथ बांधकर लगा देना चाहिए। इस उपाय से घर में मौजूद वास्तु दोष खत्म हो जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि इस पर सभी की नजर पड़े।
मोर पंख को कभी भी पैरों के पास रखकर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सेहत पर इसका असर पड़ता है।

वास्तु विशेषज्ञ के मुताबिक कई लोग मोर पंख को सजावट के तौर पर घर में इधर-उधर लगा लेते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से आप मोर पंख की सकारात्मक ऊर्जा खत्म कर देते हैं।
कई लोग अपने करीबियों को मोर पंख भी गिफ्ट कर देते हैं, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। भाग्य और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी किसी भी चीज को उपहार में देने से बचना चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!