Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। इलाज के लिए पैसे लेने और वापस नहीं लौटाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में केके कॉलोनी निवासी सुरजाराम ने नंद किशोर होलानी,वंदना होलानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कांता खतुरिया कॉलोनी में 11 जून 2024 की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि अराोपियों को उसने इंसानियत के नाते कैंसर के इलाज के लिए पैसे दिए। वापस के लिए कई मर्तबा कहने के बाद भी वापस नहीं लौटा रहा है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
