राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बैग में रखे 2 लाख 20 हजार निकालकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी थाने में धीरजदेसर चोटियान के रहने वाले सुरेश कुमार ने श्रीगंगानगर के रहने वाले गणेश कुमार पुत्र राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना स्वर्ण जयंती योजना में 14 दिसम्बर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित उसके घर पर था। इस दौरान उसके भरोसे घर छोड़कर पत्नी को बस पर चढ़ाने के लिए गया हुआ था। पीछे से आरोपित ने उसके घर में बैग में रखे 2 लाख 20 हजार रूपए चोरी करके फरार हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!