राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खुशियों में शामिल होकर लौटे परिवार के घर पर पहुंचते ही होश उड़ जाने की खबर सामने आयी है। खबर जेएनवीसी थाना क्षेत्र के फेज 1 वृंदावन इंकलेव की है। इस सम्बंध में जेएनवीसी थाने में भागीरथ ङ्क्षसह खींचड़ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव में शादी में शाामिल होने के लिए गया हुआ था। वापस 2 फरवरी को लौटा तो घर के दरवाजे टूटे हुए मिले। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर में सेंधमारी कर कमरे,अलमारियोंं के ताले तोड़े। जिसके बाद आरोपित ने उसके घर से 8 चांदी के सिक्के,दो सोने की अंगूठिया,चांदी की अंगूठी,पायल की जोडियां,सोने के कान व 12 हजार रूपए नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
