जेएनवीसी: फोन करके बुलाया और छुरे से किया वार-Bikaner News 

Bikaner News 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फोन कर बुलाने और छुरे से वार करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में अंबेड़कर कॉलोनी के रहने वाले रोहिताश गेना ने धर्मपाल,भवानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना पीएनबी बैंक के पास जेएनवीसी में 29 मई की रात की है। परिवादी ने बताया कि उसे धर्मपाल ने फोन करके बुलाया। आरोपियों ने उसे बुलाकर मारपीट की और छुरे से गर्दन पर वार किया। जिससे उसके चोटें आयी। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके हाथ पर भी वार किए। जिससे उसके हाथ पर कट लग गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!