राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ससुराल में मौत होने पर गए व्यक्ति के घर में पीछे से चोरी की वारदात को अंजाम देने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के कांता खतुरिया कॉलोनी में 11 मार्च से 13 मार्च के बीच की है। इस सम्बंध में कांता खतुरिया कॉलोनी में रहने वाले सुरेन्द्र प्रजापत ने शक जताते हुए रामेश, राजेन्द्र, वीनु व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि वह 11 मार्च को ससुराल में मौत हो जाने पर गया हुआ था। जब वापिस 13 मार्च आया तो घर के अलमारी के ताले टूटे हुए मिले। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके घर से सोने, चांदी के जेवरात, नगदी रूपए चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!