
IranWar राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दुनियाभर एक बार फिर संकट के मुहाने पर खड़ी है। हालातों को देखकर लग रहा है कि कभी ये युद्ध अब भयावह रूप ले सकता है। मिडिल इस्ट के कई देश अब तक इस युद्ध का हिस्सा बन चुका है। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच शुरू हुए हमले का असर अब कई और देशों तक फैलता नजर आ रहा है। ईरान ने अमेरिका के कई सैन्य ठिकानों पर हमले किए है। जो कि दुबई, कुवैत, सऊदी, बहरीन व अन्य देशों में है। ईरान की और से दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर लगातार हमले किए जा रहे है।



अमेरिकी फाइटर प्लेन के क्रेश हो जाने की भी खबर सामने आ रही है।
इस बीच कुवैत में अमेरिका का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया है। जेट हवा में गोल-गोल घूमने लगा, उसमें हवा में ही आग लग गई थी। हालांकि, पायलट ने जेट से कूद कर अपनी जान बचाई।
वहीं, ईरान के टॉप नेशनल सिक्योरिटी अधिकारी अली लारीजानी ने सोमवार को कहा कि ईरान अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा। यह बयान उन खबरों के जवाब में आया है, जिनमें कहा गया था कि ईरान ने अमेरिका से फिर से बातचीत शुरू करने की कोशिश की है।
ईरान ने आज इजराइल के अलावा कतर, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात में हमले फिर शुरू कर दिए हैं। दूसरी ओर इस जंग में अब लेबनान का उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह भी शामिल हो गया है।
उसने इजराइल में कई जगहों पर बमबारी की है। हिजबुल्लाह को ईरान से समर्थन मिलता है, अब उसका कहना है कि वह खामेनेई की मौत का बदला ले रहा है। दुनियाभर के कई देशों में हाईअलर्ट साइरन बज रहे है और दुनियाभर अब युद्ध की दहलीज की और बढ़ रहा है।



