बॉर्डर इलाके में पकड़ी गई 30 करोड़ रूपए की हेरोइन, ड्रोन से फेंकी गई 6 किलो से अधिक हेरोइन-International Border

International Border राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर भारत-पाकिस्तान से सटे बॉर्डर पर एक बार फिर पाकिस्तान की और से नापाक हरकत की गयी है। पाकिस्तान की और से करीब 30 करोड़ की हेरोइन ड्रोन के जरिये फेंकी गयी है। जिसे एजेंसियों ने जब्त कर लिया है। घटना श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर क्षेत्र के गांव 43 पीएस की है। जहां पर गांव के एक खेत में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन द्वारा 6 किलो 400 ग्राम फेंकी गई थी। मामले में बीएसएफ ने एक तस्कर को भी पकड़ा है।

 

आरोपी हेरोइन की खेप लेने बॉर्डर के पास पहुंचा था, जिसे भारतीय जवानों ने पकड़ लिया। तस्कर पंजाब के फाजिल्का जिले का रहने वाला है। आरोपी से पुलिस, बीएसएफ और अन्य एजेंसियां गहन पूछताछ कर रही हैं और उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है कि तस्कर हेरोइन को कहां ले जाने वाला था और क्या उसके अन्य साथी भी मौके पर थे। साथ ही तस्करी के पूरे नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है।

इस बीच रायसिंहनगर, श्रीकरणपुर, समेजा कोठी समेत आस-पास के थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे खेतों में सर्च ऑपरेशन जारी है। जांच में सामने आया कि आरोपी के साथ 2 अन्य तस्कर भी थे, लेकिन दोनों फरार हो गए। दोनों की तलाश की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!