Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने अवैध गतिविधियों को लेकर अभियान शुरू किया है। आईजी ओमप्रकाश पासवान,एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी के नेतृत्व में यह अभियान शुरू किया गया है। जो कि लगातार चलेगा। बीकानेर में अवैध गतिविधियों और बढ़ते नशे को लेकर यह अभियान शुरू किया गया है। जिसके चलते आज
एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी के नेतृत्व में थानाअधिकारी एक साथ बीकानेर शहर में चल रहे स्पा सेंटर और कैफे पर दबिश देकर सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मी भी साथ रहे और अनेक स्पा,कैफे,रेस्टोरेंट की जांच की गयी। बता दे कि शहर में लगातार बढ़ रहे अधिक मादक पदार्थों के सेवन और अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा सर्च अभियान शुरू किया गया है।

Leave a Comment