सावण के महीने में भारतीय सेना का ऑपरेशन महादेव,मार गिराए तीन आंतकी,पढ़ें खबर-National News

National News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। एक तरफ देशभर में सावण के महीने के चलते महादेव के भक्त अपने बाबा को धूमधाम से विधिवत पूजा अर्चना से मना रहे है और सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं। दूसरी तरफ देश की सेना ने भी देश के दुश्मनों के खिलाफ ऑपरेशन महादेव चलाया है। सेना ने ऑपरेशन महादेव के तहत श्रीनगर के लिडवास इलाके में छिपे 3 पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया। चिनार कॉर्प्स ने एक्स पर इसकी जानकारी दी।

 

मारे गए आतंकियों में पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी हाशिम मूसा भी शामिल है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सेना के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है कि मारा गया आतंकी हासिम मूसा ही था। आर्मी प्रवक्ता ने बताया कि आतंकियों की पहचान करने की कोशिश जारी है।

 

हालांकि बाकी दो में से एक आतंकी के 2024 के सोनमर्ग सुरंग प्रोजेक्ट पर हुए हमले में शामिल होने की बात कही जा रही है। आतंकियों के पास से अमेरिकी एम-4, कार्बाइन,एके-47, 17 राइफल और ग्रेनेड मिले हैं। कुछ और संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ है। सेना मंगलवार को ऑपरेशन महादेव पर जानकारी दे सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!