राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। उपचुनाव और महाराष्ट्र में बुरी तरीके से पिछड़े इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका मिला है। खबर दिल्ली से है। दिल्ली के पूर्व सीएम ने बड़ा एलान किया है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अकेले उतरने का फैसला किया है। अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कर दिया कि आम आदमी पार्टी का दिल्ली चुनाव में किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।
अभी तक अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन पर कुछ नहीं बोला था हालांकि, आम आदमी पार्टी के कई नेता हरियाणा चुनाव के बाद कहा था कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी का गठबंधन नहीं होगा।
सूत्रों का कहना है कि हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस की करारी हार हुई है। ऐसे में ज्यादातर आम आदमी पार्टी के नेता कांग्रेस संग गठबंधन के पक्ष में नहीं थे। अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव है।