ind vs pak cricket live राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महाशिवरात्रि के दिन भारत के लिए बड़ी खुशी लेकर आया। टी-20 वल्र्डकप में आज भारत ने पाकिस्तान को परास्त कर दिया है। पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जो कि पाकिस्तान के लिए गलत साबित हुआ। भारतीय बल्लेबाजों ने पहले खेलते हुए 175 बनाए। जवाब में 176 रन चैज करने उतरी पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू से लडख़ड़ाती हुई नजर आयी। पहले ही दो ओवर में पाकिस्तान के तीन बल्लेबाज आउट हो गए। जिसके बाद पाकिस्तान वापस मैच में आया ही नहीं और लगातार बल्लेबाज आउट होते रहें। भारत की और से ईशान किशन, सूर्यकुमार और शिवम दुबे ने अच्छी पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में पांड्या, बुमराह, वरूण ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। भारत ने पाकिस्तान टीम ने 114 पर ऑलआउट कर दिया।



