राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज से साल के अंतिम महीने की शुरूआत हो गयी है। पहले ही दिन हर माह की तरफ सरकारी तेल कंपनियों ने समीक्षा करते हुए गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की है। ये दाम घरेलू सिलेंडर के बजाय एलपीजी सिलेंडर में की गयी है। ये इजाफा 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के लिए किया गया है और आम रसोई गैस यानी 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कॉमिर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 16 रूपए की बढ़ोतरी की गयी है। और ये 1818.50 रुपये प्रति सिलेंडर के रेट पर आ गया है।
अगस्त से लगातार कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते आ रहे हैं और दिसंबर को मिलाकर लगातार पांच महीने हो गए हैं जब 19 किलोग्राम वाले गैस के भाव में बढ़त देखी गई है। एक नवंबर से इंडियन ऑयल ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें में 62 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे दिल्ली में 1802 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंचा दिया था। अक्टूबर में कमर्शियल गैस कीमतों में 48.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।
