HTML tutorial



]

वारदात:दीपावली पर गए थे गांव वापस आए तो उड़ गए होश,करीब दस लाख का सोना हुआ पार















नयाशहर थाना क्षेत्र की है घटना
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में चोरियां लगातार बढ़ रही है। हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों में बेखौफ होकर चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। हालात इतने भयावह होते जा रहे है कि मिनटों में चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शहर में घूमती महिलाएं हो या फिर पुरूष कोई जैसे सुरक्षित नहीं है। मिनटों में गाडिय़ा पार हो रही है। चलती गाड़ी से चैन स्नैचिंग हो रही है।
ऐसा ही मामला नयाशहर थाना क्षेत्र के नत्थुसर बास के भानी जी की बाड़ी के पास का सामने आया है। इस सम्बंध में छतरगढ़ निवासी हाल नत्थुसर बास में रहने वाले देवकिशन सोनी ने दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि वह 2 नवम्बर दीपावली के त्यौँहार के चलते गांव गया था। वापस आज शाम को 7 बजे घर पर आया तो देखा कि घर के दरवाजे और ताले टूटे हुए है। जब घर में जाकर देखा तो पाया कि घर में से 130 ग्राम सोने के आभूषण,700 ग्राम चंादी के आभूषण और 80 हजार की नकदी गायब है। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!