https://www.instagram.com/reel/DN-qMaTEk4Y/?igsh=NWV6dTZ2OXJrcjVx
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में इन दिनाों आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। रूणिचानाथ हो या फिर पुनरासर धाम हर ओर आस्था का सैलाब सा दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी और शहर में बाबा भैरूनाथ की मूर्ति को खंडि़त करते हुए उखाडऩे का वीडियो सामने आया है। घटना नत्थुसर गेट की घाटी से धरणीधर जाते समय रास्ते में स्थित हरलोई हनुमानजी मंदिर के पास की है।
जहां पर बाबा भैरूनाथ का मंदिर बना हुआ है। जहां पर अज्ञात लोगों ने मूर्ति का खंडि़त करते हुए उखाड़ दिया। जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली आमजन मौके पर एकत्रित हो गये और आक्रोश व्यक्त किया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। आक्रोशित लोग लगातार कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।