बीकानेर में कांग्रेस ने इन दो मंडलों की कार्यकारिणी की घोषित





राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर कांग्रेस के दो मंडल की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के निर्देशानुसार बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत की सहमति से अब मंडलों की कार्यकारिणी घोषित की है।
मंडल की कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा 30 सदस्य होंगे जिनमें 7 उपाध्यक्ष, नौ महासचिव, एक प्रवक्ता, एक कोषाध्यक्ष, दो सोशल मीडिया प्रभारी और 10 सचिव होंगे

HTML tutorial
HTML tutorial

आज बीकानेर पक्षिम विधानसभा के दो मंडल बंगला नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी,और सुजानदेसर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल की कार्यकारिणी घोषित की गई गौरतलब है कि मंडल की कार्यकारिणी हेतु जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने मंडल अध्यक्षों को अपने विवेक के आधार पर स्वयं की इच्छानुसार कार्यकारिणी बनाने की छूट दे रखी है ताकि मंडल अध्यक्ष को मंडल के कार्य करने में कोई दिक्कत ना आए।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!