राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से करीब 2 हजार किलोमीटर दूर जगन्नाथ पुरी की यात्रा पर आज एक दल रवाना हुआ है। यह दल बीते 8 वर्षो से लगातार यात्रा कर रहा है। पारीक चौक भैरू कुटिया से आज सुबह विधि विधान और पूजा अर्चना के साथ धार्मिक यात्रा शुरू हुई। जो कि देशनोक,पुष्कर जी,साँवरिया सेठ,महाकाल उज्जैन,काल भेरू,ओंकारेश्वर महादेव गंगासागर होते हुए जगन्नाथ पुरी में यात्रा सम्पन्न करेगे। यह यात्रा करीब 90 दिनों में पूर्ण होगी।
यात्रा धनराज तिवाड़ी के नेतृत्व में रवान हुई। पैदल यात्रा में पूनमचंद भाटी बाबूलाल,संग्राम,जगदीश उर्फ लाल बाबा,गिरधारी,रवि,केदार सुथार,कमल अग्रवाल,पुरूषोत्तम उपाध्याय,मोहन कुम्हार,केदार अग्रवाल पत्नी सहित बाड़मेर के यात्री नारायण सोनी,केदार सोनी,कुम्भा राम सोनी रवाना हुए। इस यात्रा में सेवादार के रूप में मनोज,महेंद्र,कैलाश,रघु,स्वरूप भी रवाना हुए। यात्रा को पंडि़त बृज रतन शर्मा,पार्षद सुशील व्यास,अजय सिंह,विप्र फाउंडेशन के नारायण पारीक,श्री नारायण अचार्य,मनोज व्यास,संजीव, सुरेंदर डागा,मोहन लाल तिवाडी,राजू सिंह ने पुष्प वर्षा करके रवाना किया।