33 गुना पैसे करने का झांसा देकर सुला दिया मौत की नींद,तांत्रिक के साथियों की मौत कैसे हुई?,जांच में जुटी पुलिस-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तंत्र मंत्र विद्या के जरिये पैसे 33 गुना करने का झांसा देकर तीन लोगों को मौत की नींद सुला देने की खबर के बाद हर कोई सकते में है कि आखिर पैसे के लालच में तीन लोगों की सोची समझी रणनीति से हत्या कर दी गयी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस पुरी कहानी के पीछे कौन लोग है और कहीं ये पुरा गिरोह तो नहीं है।
कल खाजूवाला में जिस प्रकार से खबर सामने आयी और शाम होते-होते इस मामले में तीन लोगों की मौत हो गयी। जिसके बाद पुलिस टीमों ने एक्शन में कार्रवाई शुरू की और दो लोगों को पकड़ा जो कि तांत्रिक के सहयोगी थी। हालांकि मुख्य आरोपी तांत्रिक अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस लगातार तांत्रिक के बारे में जानकारी जुटा रही है। हालांकि तांत्रिक के दो साथियों की मौत भी अब तक उलझी हुई है कि इन दोनो की मौत के पीछे क्या कारण था।

 

पुलिस ने 33 गुना रूपए करने का झांसा देकर 50 लाख रूपए लूटने वाले दो तांत्रिकों को तो अरेस्ट कर लिया है लेकिन मुख्य आरोपी की अब भी तलाश जारी है। मामला खाजूवाला थाना इलाके का है।
पुलिस के अनुसार खाजूवाला निवासी गफ्फार और अजमेर निवासी शैतान सिंह और विक्रम सिंह की हत्या की गई। गिरोह का सरगना तांत्रिक कर्नाटक का रहने वाला एम.शिवा है, उसकी तलाश जारी है। वहीं जोधपुर निवासी रामस्वरूप और झारखंड निवासी मनोज को गिरफ्तार कर लिया।
एम.शिवा की गैंग में शैतान सिंह, विक्रम सिंह, रामस्वरूप और मनोज थे। गफ्फार, शैतान सिंह और विक्रम सिंह के संपर्क में आया था। दोनों ने गफ्फार को एम.शिवा नाम के तांत्रिक के बारे में बताया था। कहा था कि वह तंत्र-मंत्र से 1 करोड़ के 33 करोड़ रुपए कर सकता है।

 

ठगों ने गफ्फार को अपने जाल में फंसाने के लिए दो बार रुपए डबल कर धोखा दिया।इस कारण उसका विश्वास जम गया। गफ्फार उनकी बातों में आ गया।
इसके बाद कर्नाटक का तांत्रिक खाजूवाला तंत्र क्रिया करने आया। जून के पहले सप्ताह में कर्नाटक का तांत्रिक अपने चार साथियों रामस्वरूप, मनोज, शैतान सिंह और विक्रम सिंह के साथ खाजूवाला पहुंचा। गफ्फार के घर की सभी महिलाओं को बाहर भेज दिया। उन्हें बोला कि तंत्र विद्या में उनका कोई काम नहीं है।

 

11 जून को तंत्र क्रिया शुरू की गई। दिनभर तांत्रिक क्रिया की। 12 जून को भी देर रात तक तंत्र क्रिया की। रात को एम.शिवा और उसके साथियों ने हलवे का प्रसाद तैयार किया। मौका पाकर तांत्रिक ने हलवे में नींद की गोलियां मिला दी। प्रसाद गफ्फार, उसके बेटे सलमान, शैतान सिंह, विक्रम सिंह और राजेंद्र को खिलाया। रात करीब 2 बजे प्रसाद वितरण के बाद तांत्रिक और उसके चारों साथी भाग गए।
प्रसाद खाने के बाद गफ्फार, उसका बेटा सलमान और राजेंद्र बेहोश हो गए थे। सुबह सलमान को होश आया तो उसने घरवालों को घटना की जानकारी दी।

 

घरवाले गफ्फार और राजेंद्र को अस्पताल ले गए, जहां गफ्फार की मौत हो गई। कुछ ही देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि शोभासर में एक फार्म हाउस के पास दो शव मिले हैं। थोड़ी देर में स्पष्ट हो गया कि ये शव शैतान सिंह और विक्रम सिंह के है। तांत्रिक के साथियों की मौत कैसे हुई इसकी जांच चल रही है। इसके बाद जांच करते हुए शुक्रवार देर रात मेड़ता रेलवे स्टेशन से रामस्वरूप और मनोज को पकड़ लिया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि कर्नाटक का एम. शिवा इनके साथ नहीं था। ऐसे में आशंका है कि वो किसी दूसरे रास्ते से फरार हुआ है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!