तेज रफ्तार ट्रक ने मारी 5 गाडिय़ों को टक्कर,तीन की मौत,दस घायल-Rajasthan News 

Rajasthan News 
राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। तेज रफ्तार ट्रक द्वारा एक के बाद एक करके पांच गाडिय़ों को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना उदयपुर के सलूंबर की है। जहां पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक के बाद एक 5 गाडिय़ों को टक्कर मार दी। इन गाडिय़ों में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। हादसा लसाडिय़ा थाना क्षेत्र में बांसी मायदा घाट सेक्शन में हुआ। जानकारी अनुसार- शाम करीब 5 बजे लोहे से भरा ट्रक ढलान पर अनियंत्रित हो गया था।

 

ट्रक अपने आगे चल रही गाडिय़ों को एक के बाद एक टक्कर मारते हुए आगे जाकर रुका। इस दौरान गाडिय़ों में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए।हादसे की सूचना पर लसाडिय़ा थाना पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को लसाडिय़ा के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!