


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भरोसे में लेकर लाखों रूपए उधार लेने और फिर पैसे लेकर रफ्फू चक्कर हो जाने का मामला सामने आया हे। इस सम्बंध में खाजुवाला पुलिस थाने में 2 बीआर डब्ल्युएम निवासी मो. यार ने यूपी के रहने वाले आसिफ खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने उसे पहले अपने भरोसे में लिया। जिसके बाद उससे उधार 4 लाख 95 हजार रूपए ले लिए और कहा कि कुछ समय में लौटा दूंगा। प्रार्थी ने बताया कि इसके बाद आरोपी पैसे लेकर फरार हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

